शाहजहांपुर। सुभाष नगर तिराहे से लाल इमली चौराहे की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर बचपन स्कूल से पहले बिजली का खंभा गिरने की अवस्था में पहुंच चुका है।
आसपास से दिनभर बड़ी संख्या में वाहन और राहगीर गुजरते हैं। ऐसे में यदि यह खंभा अचानक गिर गया तो बड़ा हादसा हो सकता है और जान-माल का नुकसान होने की आशंका है।
सवाल यह है कि क्या बिजली विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है?
खंभा गिरने के बाद कार्रवाई होगी या उससे पहले इसे सुरक्षित कराया जाएगा?
संबंधित विभाग से मांग है कि मामले का तत्काल संज्ञान लेकर जर्जर खंभे को सुरक्षित कराया जाए, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment