आजमगढ़ अल फलाह का काम रक्तदाता देना नहीं, रक्तदान के प्रति जनता को जागरूक करना है आजमगढ़ शहर के तकिया में अल फलाह के 7 वें स्थापना दिवस पैरेंट्स डे" पर बोले अबू शहमा माहुली फूलपुर आजमगढ़ रोगियों को निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने वाली प्रसिद्ध संस्था अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) ने अपना 7वाँ स्थापना दिवस बतौर "पैरेंट्स डे बड़ी धूमधाम से मनाया
इस अवसर पर अल फलाह आजमगढ़ शहर यूनिट की ओर से तकिया स्थित ज़म जम हांडी होटल में अल फलाह शहर के जिम्मेदार मुहम्मद आसिफ़ आज़मी शहज़ाद कुरैशी सभासद मेराज कुरैशी ,फारिस एडवोकेट और सद्दाम कुरैशी व संस्था के अन्य लोगों के द्वारा शानदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया आयोजक आसिफ़ आज़मी ने अपने संबोधन में अल फलाह को मज़बूत करने की अपील की।।सभासद शहजाद कुरैशी साहब ने कहां मां बाप से बढ़ कर दुनिया में कुछ नहीं है, और उन्होंने अल फलाह फाउंडेशन और उसके संस्थापक जाकिर हुसैन साहब का धन्यवाद करते हुए ग्रुप को मजबूत करने के लिए लोगों से अनुरोध किया
कार्यक्रम का संचालन रियाज़ अहमद व महफूज़ आज़मी और अध्यक्षता जमील अहमद आज़मी ने की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर विधानसभा से राष्ट्रीय उलेमा कौंसिल के प्रत्याशी अबू शहमा माहुली और सभासद शहजाद कुरैशी थे इस अवसर पर अबू शहमा माहुली का भव्य स्वागत किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अबू शाहमा माहुली ने अल फलाह के कार्यकर्ताओं को रक्तदान और मानवता के प्रति समर्पित होने की बात कही इस अवसर पर अबू शहमा माहुली ने कहा कि "पैरेंट्स डे" मनाने का उद्देश्य हमें माता पिता को सम्मान का संदेश देना है हम चाहते हैं कि जिस तरह से हम बच्चों से मां बाप के प्रति जो गलतियां होती हैं, उनमें सुधार लाया जाए और उनकी सेवा सत्कार किया जाए कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अल फलाह फाउंडेशन ब्लड डोनेट ग्रुप संस्थापक ज़ाकिर हुसैन ने अपने
संबोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्हें रक्तदान और मानवता के प्रति समर्पित होने की बात कही प्रोग्राम अल फलाह के संस्थापक ज़ाकिर हुसैन की देखरेख में सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर अल फलाह फाउंडेशन (ब्लड डोनेट ग्रुप) के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे। प्रोग्राम में रक्तदान करने वालों और अल फलाह के लिए लगातार अपने कर्तव्य का पालन करने वालों को अवार्ड से सम्मानित किया गया प्रोग्राम को सफल बनाने में मुहम्मद अरमान के योगदान की संस्था के लोगों ने प्रशंसा की
आजमगढ़ से
ब्यूरो चीफ
सरफ़राज़ अहमद
Post a Comment