हेरोइन तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 1 आरोपी गिरफ्तार 1.38 करोड़ की हेरोइन जब्त




मुंबई: मुंबई अपराध शाखा के अंमली पदार्थ विरोधी कक्ष (गुन्हे शाखा) ने हेरोइन की अवैध बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए । आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 691 ग्राम हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹1.38 करोड़ बताई गई है।
यह कार्रवाई बोरीवली पूर्व के खोडियार नगर क्षेत्र में की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मुंबई और उपनगरों में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post