चेंबूर में 'भाईगिरी' पर विवाद, 22 साल के युवक पर लकड़ी के बांबू से जानलेवा हमला, केस दर्ज।




मुंबई। चेंबूर पुलिस थाने में खून के प्रयास का मामला सामने आया है। दिनांक 27/09/2026 को शाम 7 बजे के करीब, सुभाषनगर, चेंबूर स्थित टाक पोर्क मटन शॉप के सामने एक 27 वर्षीय आरोपी ने इलाके में भाई बनने के कारण हुए विवाद में गाली-गलौज करते हुए 22 वर्षीय युवक दिनेश उमेश खत्री पर जान से मारने की नियत से लकड़ी के बांबू से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
घायल युवक की मां, उम्र 40 वर्ष, जो आर.डी. संजयनगर को-ऑप. हौ. सोसायटी, सुभाषनगर की निवासी हैं, उनकी शिकायत पर चेंबूर पुलिस ने दिनांक 28/09/2026 को गु.र.क्र. 1292/26, कलम 109(1), 118(2), 296(3), 351 BNS 2023 के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी को अटक कर लिया गया है और आगे की जांच चेंबूर पुलिस कर रही है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post