मुंबईः खार पुलिस ने मॉडलिंग क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को पैसों का लालच देकर कथित रूप से वेश्याव्यवसाय के लिए मजबूर करने वाले एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने खार पश्चिम स्थित होटल रामी गेस्टलाईन, राम कृष्ण नगर, एस.वी. रोड में छापेमारी कर एक पीड़ित महिला को मुक्त कराया।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अपूर्वा भुजंग राव (26), निवासी ओशिवरा, मुंबई को 7 सितंबर 2026 की सुबह करीब 8 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ खार पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 1519/2026 दर्ज किया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता की धारा 143 तथा अनैतिक व्यापार प्रतिबंधक अधिनियम, 1956 की धारा 4 और 5 के तहत दर्ज किया गया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने ₹22,000 नकद, ₹1,000 मूल्य की असली व खेल में इस्तेमाल होने वाली नकली नोटें, Durex के 3 पैकेट तथा दो Apple iPhone जब्त किए। जब्त किए गए मुद्देमाल की कुल कीमत ₹1,73,700 बताई गई है।
पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तथा पीड़ित महिलाओं के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment