ईमानदारी की मिसाल: पुलिसकर्मी ने लौटाए ₹2.90 लाख, CCTV से तलाश कर मालिक को सौंपे





मुंबई: मरीन ड्राइव पुलिस के एक पुलिसकर्मी को 6 सितंबर 2026 को मदाम कामा रोड परिसर में एक पीले रंग की बैग मिली, जिसमें ₹2.90 लाख नकद थे। सहायक पुलिस उपनिरीक्षक महेश सुधाकर गावडे ने बैग को मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में जमा कराया।
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के मार्गदर्शन में अपराध प्रकटीकरण टीम ने CCTV फुटेज की मदद से बैग के मालिक की तलाश की। जांच के बाद चर्चगेट निवासी निश्चित विनेद शहा से संपर्क हुआ। आवश्यक खातरजमा के बाद पुलिस ने ₹2.90 लाख की पूरी रकम उन्हें वापस कर दी।
पुलिसकर्मी की ईमानदारी और पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की जा रही है।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post