जौनपुर सदर तहसील क्षेत्र के ईसापुर मोहल्ला निवासी सुभाष चंद्र यादव के पुत्र सौरभ यादव का उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक गोपनीय पद पर चयन हुआ है। चयन के बाद आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सौरभ यादव को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
बताया गया कि वाराणसी मंडल में उपनिरीक्षक गोपनीय पद पर कुल दो अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसमें दोनों अभ्यर्थी जौनपुर जिले से संबंधित हैं। सीमित संसाधनों वाले साधारण परिवार से आने वाले सौरभ ने लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए यह सफलता हासिल की।
सौरभ इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल हो चुके हैं। लगातार मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण के बल पर उन्होंने उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक गोपनीय पद प्राप्त किया।
सौरभ के चयन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों, मित्रों और क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्रवासियों ने उनकी सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सौरभ की उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने साबित किया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
मिडिया रिपोर्ट आर के राजहंस
Post a Comment