बोगस डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई, क्लिनिक से नकदी और आयुर्वेदिक तेल जब्त





मुंबई। कक्ष-6 गुन्हे शाखा चेंबूर की टीम ने मानखुर्द पुलिस ठाणे क्षेत्र में बोगस डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की है। 19 सितंबर 2026 को दोपहर 12:40 बजे 'समर आयुर्वेद' दवाखाने (सुन्नी मस्जिद के पास गली, मानखुर्द) में छापा मारकर आयुर्वेदिक डॉक्टर निहाल सराफत हुसेन शेख (उम्र 42 वर्ष, मुंब्रा निवासी) को गिरफ्तार किया गया।
गोपनीय सूचना पर कक्ष-6 की टीम ने महानगरपालिका की महिला चिकित्सा अधिकारी और पंचों के साथ छापा मारा। मौके पर आरोपी को मरीजों का इलाज करते पाया गया। जांच में पता चला कि उनके पास महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल की कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है और कोई वैध मेडिकल सर्टिफिकेट भी नहीं मिला।
आरोपी के खिलाफ मानखुर्द पुलिस ठाणे में वैद्यकीय व्यवसाय अधिनियम 1961 की धारा 33 व 36 के तहत गुन्हा क्रमांक 610/26 दर्ज किया गया। मौके से 1100 रुपये नकद और आयुर्वेदिक तेल जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए मानखुर्द पुलिस के हवाले किया गया।कार्रवाई में पो.उ.नि. नरेश नार्वेकर सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। शिकायतकर्ता डॉ. मोहिनी संभाजी चव्हाण (सहायक चिकित्सा अधिकारी, मानखुर्द स्वास्थ्य केंद्र हैं।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post