कोस्टल रोड ब्रिज से BMW कार गिरने से तीन युवकों की मौत, एक घायल




मुंबई, 20 सितंबर 2026। रविवार तड़के करीब 5:03 बजे कोस्टल रोड पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक काले रंग की BMW कार (नंबर डीडी 01 सी 6302) मरीन ड्राइव से हाजी अली की ओर जा रही थी। कोस्टल रोड पर लाला कॉलेज के सामने और लोटस जेट्टी के पास पहुंचने के बाद नॉर्थबाउंड दिशा में यात्रा के दौरान कार ब्रिज की कटिया (पैरापेट) से फिसलकर नीचे कार पार्किंग के निर्माणाधीन क्षेत्र में जा गिरी।
इस हादसे में चार लोग घायल हुए। नायर अस्पताल, मुंबई के चिकित्सकों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया है, जबकि एक युवक घायल अवस्था में नायर अस्पताल में इलाधीन है।

घायलः

आदित्य कल्पेश्वर ओसवाल, उम्र 23 वर्ष
मृतः
धैर्य दर्शन शेठ, उम्र 17 वर्ष
आदित्य जकासनीया, उम्र 19 वर्ष
शनय गजर, उम्र 21 वर्ष
ताडदेव पुलिस स्टेशन के अधिकारी और पुलिस दल घटनास्थल पर मौजूद हैं। हादसे की आगे की जांच जारी है। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post