देवनार में पत्रकार के भेष में खंडणी का खेल ! शिवजीनगर गोवंडी के धान्य दुकानदार से 1 लाख की माँग, सापड़े में रंगेहाथ पकड़ा गया आरोपी

संवाददाता ,,,,जावेद शेख

मुंबई। देवनार पुलिस ठाणे हद्द के शिवाजीनगर, गोवंडी इलाके में एक धान्य दुकान में कालाबाजार चलने की शिकायत न करने और दुकान सुचारु रूप से चलाने के नाम पर कुछ लोगों ने मिलकर दुकानदार से एक लाख रुपये की खंडणी माँगी थी। इसमें से 50,000 रुपये 17 सितंबर 2026 को स्वीकार कर लिए गए और बाकी रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई

19 सितंबर को जब बाकी रकम की दोबारा माँग की गई, तो पीड़ित दुकानदार ने हिम्मत जुटाकर देवनार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत सापड़ा रचा। पूर्व पंचनामा के बाद रची गई इस सापड़ी में खंडणी के रूप में लिए जा रहे 25,500 रुपये नगद के साथ भागने की कोशिश कर रहा एक आरोपी रंगेहाथ पकड़ लिया गया

गौरतलब है कि पकड़ा गया आरोपी पत्रकार बताता है। उसका नाम जैन नफीज हैदर सैयद (झेन नफीझ हैदर सय्यद) है। उसके अन्य साथी अभी भी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है

इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर 20 सितंबर 2026 को देवनार पुलिस थाने में गुन्हा नंबर 834/2026 दर्ज किया गया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 308 (5) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में है और आगे की जाँच जारी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी और उसके साथी दुकानदार को डरा-धमकाकर पैसे ऐंठने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस की सतर्कता और पीड़ित के साहस से यह साजिश बीच में ही नाकाम हो गई

Post a Comment

Previous Post Next Post