मुंबई। कांदिवली पूर्व में शनिवार देर रात एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। कुरार पुलिस थाने ने इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को करीब रात 2:30 बजे कांदिवली पूर्व के गोकुल नगर स्थित यादव निवास चाळ (मॉर्डन डेयरी के पीछे) में यह घटना हुई। मृतक श्रीकांत दिलीप जाधव (उम्र 35 वर्ष) अपने मित्र विष्णु विश्वकर्मा के साथ वहां मौजूद थे। वहीं 23 वर्षीय आरोपी और सुनील उर्फ पानसो भी शराब पी रहे थे।
श्रीकांत ने आरोपी को चिढ़ाया था, जिससे आरोपी नाराज हो गया। जब श्रीकांत सो रहा था, तब आरोपी ने चाकू निकालकर उसकी छाती के बाईं ओर जोरदार वार किया। श्रीकांत गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई साईनाथ दिलीप जाधव (उम्र 35 वर्ष, पेशा सेल्समैन, निवासी कांदिवली पूर्व) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर कुरार पुलिस थाने ने 19 सितंबर 2026 को गुन्हा नोंद क्रमांक 192/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 302 (1) के साथ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम 1951 की धारा 37 (1) (अ) और 135 के अंतर्गत मामला दर्ज किया है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment