मुंबई: मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल, बांद्रा यूनिट ने ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटॉप हिल इलाके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 87 ग्राम मेफेड्रोन (MD) बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹44.20 लाख बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2026 की शाम गश्त के दौरान जी.टी.बी. नगर, एंटॉप हिल इलाके में एमडी ड्रग्स बेचने के लिए घूम रहे दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आतिफ नबील शेख (22) और मंसूर मोहम्मद शेख (30) के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से क्रमशः 18 ग्राम और 69 ग्राम एमडी बरामद किया गया।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती सहित वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एंटी नारकोटिक्स सेल, बांद्रा यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशाल चंदनशिवे की टीम द्वारा की गई।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment