मछलीशहर के 71वें राष्ट्रीय एकता सम्मेलन में पहुंचे राज्यसभा सांसद संजय सिंह मछलीशह रवासियों ने किया भव्य स्वागत, सदर राशिद खान ने मोमेंटो भेंटकर किया सम्मान





संवाददाता हाफ़िज़ नियामत

मछलीशहर, जौनपुर। सीरत कमेटी मछलीशहर के तत्वावधान में मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को जामा मस्जिद मैदान में 71वें राष्ट्रीय एकता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का मुख्य विषय “भारत हमारा वतन : अधिकार और कर्तव्य” रहा। कार्यक्रम में हजारों लोगों ने भाग लेकर एकता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहुंचे। मछलीशहर आगमन पर स्थानीय लोगों एवं आयोजकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। सीरत कमेटी के सदर राशिद खान ने उन्हें मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया।
सम्मेलन की अध्यक्षता सीरत कमेटी के सरपरस्त अल्हाज मोहम्मद इमरान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत शाही जामा मस्जिद के इमाम हाफिज मोहम्मद रिजवान की तिलावते कलाम-ए-पाक से हुई। संचालन हाजी एजाज खान ने किया। आयोजन को सफल बनाने में सदर राशिद खान, फिरोज अंसारी, असजद सिद्दीकी, रईस खान, शकील सहित कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपने संबोधन में सांसद संजय सिंह ने हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को देश की मजबूती का आधार बताया। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और मजबूती के लिए समाज में आपसी विश्वास, एकता और भाईचारा बनाए रखना बेहद जरूरी है।
वहीं मौलाना वसीम शेरवानी ने इस्लाम की रोशनी में इंसानियत, भाईचारे और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। मौलाना अबुल कलाम, इमाम-ए-शहर ने भी मुल्क से मोहब्बत, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे पर अपने विचार रखे।
सम्मेलन में मौलाना अबुल कलाम, मौलाना वसीम, हाफिज अफजल, हाफिज खालिद, मोहम्मद अकील अंसारी, गुलाम रसूल ‘बबलू’ राइन, हाजी इश्तियाक खान, शमशुल इस्लाम, मुस्तफीज खान, आरिफ अंसारी, इफ्तेखार खान, फराज सभासद, इसरार खान, फजल खान, तौसीफ अंसारी, इब्राहिम, अरबाज अंसारी, नसीम मोटर पार्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
हजारों की भीड़ ने दिया एकता का संदेश
सम्मेलन में उमड़ी हजारों लोगों की भीड़ ने आयोजन को भव्य बना दिया। कार्यक्रम के दौरान मछलीशहर की गंगा-जमुनी तहजीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। सम्मेलन ने लोगों को मिल-जुलकर रहने और देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत करने का संदेश दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post