उफनती रामगंगा में कूदे युवक की जान बचाने नदी में उतरे SI अजय कुमार, 1 KM तक तैरकर किया पीछा पारिवारिक विवाद से परेशान युवक ने पुल से लगाई छलांग, पुलिस की बहादुरी से बची जिंदगी





शाहजहांपुर। अल्हागंज थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक ने रामगंगा पुल से नदी में छलांग लगा दी। पुल पर लावारिस स्कूटी मिलने के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी ओम प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान शुरू कराया। इसी दौरान उपनिरीक्षक अजय कुमार ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए उफनती रामगंगा नदी में छलांग लगा दी।

एसआई अजय कुमार ने करीब एक किलोमीटर तक तैरकर युवक का पीछा किया और उसे सुरक्षित पकड़ लिया। पुलिस टीम की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

एसआई अजय कुमार की बहादुरी और त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई। पुलिसकर्मी के इस साहसिक कार्य की क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post