संवाददाता सरफराज अहमद
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र में 70 वर्षीय विधवा देवराजी की जमीन कथित रूप से धोखाधड़ी कर बैनामा कराने और बैंक खाते से 45 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ग्राम प्रधान मुन्ना लाल, उनके परिवार के सदस्यों समेत आरोपियों पर पेंशन और आवास दिलाने का झांसा देकर अंगूठे के निशान लगवाने का आरोप लगाया है।
महिला के मुताबिक, उसकी जमीन का कथित बैनामा प्रधान के भाई की पत्नी रेनू के नाम करा दिया गया। बैनामे के एवज में खाते में जमा 46 हजार रुपये में से 45 हजार रुपये निकाल लिए गए, जबकि उसे केवल एक हजार रुपये दिए गए।
स्थानीय पुलिस और एसपी से न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर बरदह पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Post a Comment