मालवणी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.63 लाख रुपये का हेरोइन जब्त





मुंबई: मालवणी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कॉमर्शियल क्वांटिटी में 26.3 ग्राम हेरोइन (गर्द पाउडर) बरामद की है। जब्त हेरोइन की अनुमानित कीमत करीब ₹2,63,000 बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 14 सितंबर 2026 की रात करीब 10 बजे मालवणी के लक्ष्मी नगर, अली तालाब रोड, खारोड़ी क्षेत्र में की गई। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।
जांच के दौरान आरोपी के पास से 26.3 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस मामले में मालवणी पुलिस थाने में गु.र.क्र. 1361/2026 के तहत NDPS Act की धारा 8 (क), 21 (अ) सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस की जांच में आरोपी के साथ जुड़े अन्य लोगों और मादक पदार्थों की सप्लाई चेन के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि ड्रग्स के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post