मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, नाइट्राजेपाम की 12.79 किलो गोलियां जब्त; दो आरोपी गिरफ्तार





मुंबई: मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नाइट्राजेपाम (Nitrazepam) टैबलेट्स की अवैध बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 12.79 किलो वजन की नाइट्राजेपाम गोलियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच यूनिट-6 को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ लोग नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बांद्रा, तुर्भे और मुंबई के अन्य स्थानों पर निगरानी रखकर कार्रवाई की।
जांच के दौरान आरोपियों के पास से करीब 29,000 नाइट्राजेपाम टैबलेट्स बरामद हुईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹4.08 लाख बताई गई है। पुलिस ने नशीली गोलियों समेत अन्य मुद्देमाल भी जब्त किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में एक आरोपी की उम्र 44 वर्ष और दूसरा 40 वर्ष बताया गया है। दोनों के खिलाफ NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 की इस कार्रवाई से नशीली दवाओं की अवैध बिक्री करने वालों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीली गोलियां कहां से लाई गई थीं और इन्हें मुंबई में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। 

संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post