पीडीए की नुक्कड़ सभा में गरजे लालगंज विधायक बेचई सरोजबोले 2027 में सपा सरकार बनी तो बंद विद्यालय खुलेंगे, कक्षा 1 से 12 तक मुफ्त शिक्षा का होगा इंतजाम300 यूनिट मुफ्त बिजली और महिलाओं को 40 हजार रुपये सहायता का किया ऐलान, भाजपा सरकार पर साधा निशाना




संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़ लालगंज तरवां ब्लॉक की ग्राम सभा धजवल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर आयोजित पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) नुक्कड़ सभा में सियासी तेवर खूब गरम दिखाई दिए। ग्रामीणों की भारी भीड़ के बीच नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सपा के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की।
सभा के मुख्य अतिथि संजय राजभर रहे, जबकि अध्यक्षता लालगंज विधायक बेचई सरोज ने की। विधायक ने मंच से भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो भाजपा शासन में बंद किए गए विद्यालयों को दोबारा खुलवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सपा सरकार कक्षा एक से 12वीं तक विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में काम करेगी।
विधायक ने जनता से जुड़े मुद्दों को उठाते हुए कहा कि सपा की सरकार बनने पर 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने का काम किया जाएगा। महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए प्रति महिला 40 हजार रुपये की सहायता देने की बात भी उन्होंने कही।
विधायक बेचई सरोज ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में राजनीतिक विरोधियों और आम लोगों को फर्जी मुकदमों में फंसाकर परेशान किया गया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनने पर ऐसे मुकदमों की समीक्षा कर उनका समाधान कराया जाएगा।
सभा में वक्ताओं ने पीडीए के अधिकार, सामाजिक न्याय, महंगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने दावा किया कि जनता मौजूदा परिस्थितियों से परेशान है और 2027 में बदलाव का मन बना चुकी है।
नुक्कड़ सभा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों की बड़ी मौजूदगी से कार्यक्रम में राजनीतिक उत्साह साफ नजर आया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को गांव-गांव पहुंचकर सपा की नीतियों और आगामी चुनावी रणनीति को जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post