आयकर-क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का रूप धारण कर 1 करोड़ की खंडणी मांगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अंधेरी पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया




मुंबई। अंधेरी पुलिस ने आयकर विभाग और क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का रूप धारण कर छापा डालने और 1 करोड़ रुपये की खंडणी मांगने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, परिवादी राजकुमार कंडासामी (आयु 49 वर्ष) के पास पहले ड्राइवर के रूप में संतोष उदय खोपटकर काम करते थे। दोनों के बीच विवाद होने के बाद परिवादी ने उन्हें 6 महीने का वेतन न देकर नौकरी से निकाल दिया था। इस बात से नाराज संतोष उदय खोपटकर ने परिवादी के बारे में मिली जानकारी का इस्तेमाल करते हुए 6 पुरुषों और 3 महिलाओं के साथ मिलकर फर्जी आयकर और क्राइम ब्रांच विभाग के अधिकारी और कर्मचारी होने का दिखावा किया।
आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर परिवादी के ऑफिस में जबरन अवैध प्रवेश किया। उन्होंने फर्जी सरकारी पहचान पत्र दिखाकर परिवादी और उनकी पत्नी का अपहरण किया तथा परिवादी, उनकी पत्नी और ऑफिस के 10 कर्मचारियों के मोबाइल
फोन जब्त कर लिए। आरोपियों ने उन्हें ऑफिस से बाहर निकलने से रोका, आयकर विभाग के माध्यम से कानूनी कार्रवाई की धमकी दी और गाली-गलौज की। साथ ही कार्रवाई टालने के लिए 1 करोड़ रुपये की खंडणी की मांग की।
परिवादी द्वारा इस अवैध कृत्य के खिलाफ कानूनी शिकायत दर्ज कराने पर अंधेरी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धाराओं ८१/२०२६, ६१(२), २०४, २०५, ३३३, १४०(२), १२७ (७), ३५१(२), ३०८(४) के तहत मामला दर्ज किया।
जांच के आधार पर पुलिस ने निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है:

1. संतोष उदय खोपटकर (37 वर्ष)


2. विनय रमेश मोरे (37 वर्ष)


3. प्रेम किसन सबनानी (50 वर्ष)


4. प्रज्ञा हरीश माईन (27 वर्ष)


5. रेश्मा शामराव वारंग (41 वर्ष)


6. सबीना हाफीज शेख (48 वर्ष)


7. सुरेश महावीरप्रसाद मिश्रा (57 वर्ष, आयकर निरीक्षक)


8. सुनिल मनोहर गोरे (59 वर्ष, कर सहायक)


9. जितु उर्फ जितेंद्र नामदेव मोरे(52 वर्ष)

10. अशोक विठोबा शिंदे (57 वर्ष)


पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी क्रमांक 7 और 8 आयकर विभाग में क्रमशः आयकर निरीक्षक और कर सहायक के पद पर कार्यरत थे। आरोपी क्रमांक 1 से 6 तथा 9 और 10 के साथ वे परिवादी के ऑफिस में गए थे और फर्जी दस्तावेजों के साथ इसमें शामिल थे। दिनांक 10 सितंबर 2026 को इन्हें इस प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।
अंधेरी पुलिस ने मामले की आगे की जांच जारी रखी है।


 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post