शाहजहांपुर की जीएनएम छात्रा से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर मतांतरण का दबाव





शाहजहांपुर रामपुर मिलक जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (जीएनएम) की पढ़ाई कर रही शाहजहांपुर की एक छात्रा को मुस्लिम युवक द्वारा प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर धन्मांतरण का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। आरोपित ने अपनी पहचान छिपाकर हिंदू नाम से दोस्ती की थी और स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। अब आरोपित पक्ष कार्रवाई से बचने के लिए समझौते का प्रयास कर रहा है। पीड़ित युवती शाहजहांपुर जिले की रहने वाली है। वह वर्ष 2022 में बरेली के एक नर्सिंग कॉलेज से जीएनएम की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मिलक निवासी एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक ने अपनी वास्तविक पहचान छिपाई और खुद को हिंदू बताकर छात्रा से दोस्ती कर ली। जीएनएम की पढ़ाई पूरी होने के बाद युवक ने उसे स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद वह उसे एक होटल में ले गया, जहां पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपित ने मोबाइल फोन से उसका अशील वीडियो भी बना लिया। पीड़िता का आरोप है कि वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवक उसे ब्लैकमेल करने लगा और उस पर मतांतरण का दबाव बनाने लगा। मंगलवार को पीड़ित छात्रा इस मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए मिलक पहुंची। इसकी भनक लगते ही युवक और उसके स्वजन घबरा गए और छात्रा को मनाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन देर शाम तक इस मामले में कोई नतीजा नहीं निकल सका था।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post