मध्य प्रदेश शहडोल आशीष जी के पास एक लड़की जाति प्रमाण पत्र बनवाने पहुंची। जमीन से जुड़े कुछ काम करवाने थे लड़की से 20 हजार रुपये मांगे। लड़की ने 15 हजार नगद दे दिए। इसके बाद आशीष जी ने लड़की से Whatsapp पर बातचीत शुरू कर दी।
लिखने लगे तुम मुझे बहुत अच्छी लगती हो मिलना चाहता हूं… तुम्हारे साथ रोमांस करना चाहता हूं। फिर लड़की को होटल में मिलने को कहा।
लड़की ने साफ मना कर दिया। इसके बाद न जाति प्रमाण पत्र, बनवाए न जमीन वाला काम किए। ऊपर से धमकी दी जान से मार दूंगा।
इसके बाद लड़की ने सारे स्क्रीनशॉट लेकर सीधे कलेक्टर ऑफिस पहुंच गई। कलेक्टर ने तुरंत आशीष सोनंकर को पद से सस्पेंड कर दिया।
Post a Comment