शाहजहांपुर। गंगा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह सड़क पर अचानक आए सांड को बचाने के प्रयास में एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एंबुलेंस चालक घायल हो गया। घटना थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में गांव रामपुर के पास प्वाइंट नंबर 225.2 पर हुई। बताया गया कि मेरठ निवासी सर्वेंद्र कुमार पुत्र जयविंदर एंबुलेंस लेकर हरदोई में मरीज को छोड़ने के बाद मेरठ लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे एक्सप्रेसवे पर अचानक सांड सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने एंबुलेंस को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर रगड़ता हुआ पलट गया और डिवाइडर से जा टकराया। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने अपने वाहन रोक दिए। लोगों ने एंबुलेंस में फंसे चालक को बाहर निकाला। हादसे में सर्वेंद्र के दाहिने कंधे और हाथ में चोटें आई हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment