अयोध्या। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी अयोध्या में अपनी प्रीमियम एलपीजी सेवा ‘भारतगैस लाइट ज़िप’ (Bharatgas Lite ZIP) का शुभारंभ किया। यह प्रीमियम फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सेवा है, जिसके तहत ग्राहकों को न्यूनतम दस्तावेजों के साथ त्वरित नया कनेक्शन और बुकिंग के मात्र चार घंटे के भीतर एक्सप्रेस होम डिलीवरी की सुविधा मिलेगी।
इस सेवा के तहत ग्राहकों को 10 किलोग्राम का फाइबर कम्पोजिट एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। आधुनिक तकनीक, डिजिटल सुविधा, तेज डिलीवरी और बेहतर उपभोक्ता अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह सेवा खासतौर पर ऐसे ग्राहकों के लिए उपयोगी है, जो सुविधा और समय की बचत को प्राथमिकता देते हैं।
कम्पोजिट सिलेंडर की प्रमुख विशेषताएं
हल्का और सुविधाजनक: पारंपरिक लोहे के सिलेंडर की तुलना में वजन कम होने से इसे उठाना और स्थानांतरित करना आसान है।
जंगरोधी बॉडी: फाइबर कम्पोजिट मटीरियल से निर्मित होने के कारण इसमें जंग नहीं लगती और फर्श पर दाग पड़ने की समस्या भी कम होती है।
ट्रांसलूसेंट बॉडी: पारदर्शी बनावट के कारण सिलेंडर में मौजूद एलपीजी का स्तर बाहर से देखा जा सकता है।
उन्नत सुरक्षा: आधुनिक तकनीक एवं निर्धारित सुरक्षा मानकों से लैस।
त्वरित कनेक्शन और डिलीवरी: सरल दस्तावेजी प्रक्रिया के साथ नया कनेक्शन और बुकिंग के चार घंटे के भीतर होम डिलीवरी की सुविधा।
इन ग्राहकों के लिए उपयोगी
‘भारतगैस लाइट ज़िप’ सेवा अयोध्या में कार्यरत प्रोफेशनल्स, छात्रों, छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अस्थायी रूप से रहने वाले नागरिकों और पर्यटकों के लिए विशेष रूप से सुविधाजनक विकल्प साबित हो सकती है।
कार्यक्रम के दौरान भारत गैस प्रणव पांडे, राजा पांडे, राजा मां गायत्री गैस एजेंसी गोसाईगंज, जय भारत अयोध्या धाम तथा कृष्णा की मौजूदगी में प्रथम ग्राहक को सिलेंडर प्रदान कर सेवा का शुभारंभ किया गया।
अधिकारियों ने बताया सुविधाजनक कदम
लॉन्च कार्यक्रम के अवसर पर अयोध्या के जिला पूर्ति अधिकारी श्री बृजेश कुमार मिश्रा, ARO तथा BPCL के TM श्री नरपत सिंह, श्री विशाल कुमार एवं श्री अंकित जोनवाल ने कहा कि ‘भारतगैस लाइट ज़िप’ ऊर्जा सेवाओं को अधिक स्मार्ट, सुलभ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि कंपनी तकनीक आधारित और उपभोक्ताओं का जीवन आसान बनाने वाले समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
अयोध्या में ‘भारतगैस लाइट ज़िप’ सेवा स्थानीय अधिकृत भारतगैस वितरकों के माध्यम से उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध करा दी गई है।
Post a Comment