आशुतोष पांडेय ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की





गोंडा। जनपद गोंडा के कर्नलगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम कस्तूरी निवासी आशुतोष पांडेय ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आशुतोष पांडेय ने अपने पहले ही प्रयास में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर सफलता प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
आशुतोष पांडेय के पिता राम कुमार पांडेय हैं, जबकि उनकी माता गृहणी हैं। चार भाई-बहनों में आशुतोष सबसे बड़े हैं। उनकी एक बहन वर्तमान में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही हैं।
अपनी सफलता पर आशुतोष पांडेय ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, रिश्तेदारों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों ने आशुतोष को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी सफलता पर बधाई दी।

प्रहारी मुम्बई  न्यूज
पत्रकार – अंकित कुमार शर्मा

Post a Comment

Previous Post Next Post