गोंडा जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र के हरैय्याझूमन के पास रेलवे पटरी पार करते समय दर्दनाक हादसा हो गया। गोंडा की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से मानसी, पुत्री धनराज तिवारी की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मानसी रेलवे लाइन के दूसरी तरफ फूल तोड़ने गई थी। फूल तोड़कर वापस लौटते समय वह रेलवे पटरी पार कर रही थी, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पत्रकार अंकित कुमार शर्मा
प्रहारी मुंबई न्यूज यूपी
Post a Comment