मथुरा में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत छाता इलाके में एक नकली पनीर फैक्ट्री पर छापेमारी की गई. इस छापे में 500 किलोग्राम दूषित पनीर को नष्ट कराया गया है. खाद्य विभाग की टीम ने जांच में रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, टीनोपाल केमिकल और सोडियम हाइड्रो भारी मात्रा में जब्त किया है, जिसका इस्तेमाल पनीर बनाने में किया जा रहा था. अधिकारियों ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा चलाए जा रहे कैंपेन के तहत मंगलवार को छाता स्थिति सोनू कुमार पुत्र छीतरमल की पनीर निर्माण फैक्ट्री पर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान टीम ने पनीर निर्माण में इस्तेमाल हो रहे रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, टीनोपाल केमिकल, आयरा और सोडियम हाइड्रो बरामद कर 500 किलोग्राम दूषित पनीर को नष्ट कराया।
मिडिया रिपोर्ट एम एस जाविर
Post a Comment