लखनऊ जो बच्चे अपने मां बाप का भरण पोषण नहीं कर रहे, जो उन्हें उचित सम्मान नहीं दे रहे, उनके साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं,
ऐसे बच्चों को उनके मां-बाप अब आसानी से उन्हें बेदखल कर सकते हैं,
योगी सरकार ने इसको लेकर बड़ा फैसला किया है और जल्द ही एक टोल नंबर भी जारी होगा, अब अगर इस तरह के मामले में कोई वरिष्ठ नागरिक स्वयं जाकर शिकायत करने में सक्षम न हो, तो उसे आवश्यक सहायता मिलेगी,
योगी सरकार ने जो नए प्रावधान किए हैं, उसके अनुसार ऐसे मामलों में जिला मजिस्ट्रेट के पास शिकायत की जा सकेगी और उन्हें इस प्रकार के सभी मामलों की मासिक रिपोर्ट सरकार को देनी होगी। शिकायतों की सुनवाई 30 दिन के अंदर की जाएगी, ताकि बुजुर्गों को न्याय के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े
मिडिया रिपोर्ट डाल ए के सिह परमहंस
Post a Comment