मुंबईः 'नवभारतीय वाहतूक संघटना' और भाजपा वाहतूक सेना के नेता हाजी अराफात शेख के नेतृत्व में रिक्षा-टैक्सी चालकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की। इस दौरान चालकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
रिक्षा-टैक्सी चालकों को रोजमर्रा के संवाद के लिए आवश्यक प्राथमिक मराठी भाषा का ज्ञान हासिल करने का पर्याप्त समय मिल सके, इसके लिए प्रशासन की ओर से एक वर्ष की समयावधि बढ़ाने का सकारात्मक निर्णय लिया गया है। इस फैसले से बड़ी संख्या में रिक्षा और टैक्सी चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है।
हाजी अराफात शेख ने कहा कि महाराष्ट्र में रहने वाले सभी लोगों को मराठी भाषा और महाराष्ट्र की संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। साथ ही सभी समुदायों के बीच आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।
सरकार के इस निर्णय को रिक्षा-टैक्सी चालकों के लिए राहत भरा कदम माना जा रहा है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment