मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा





शाहजहांपुर। थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम पिलखना में शनिवार सुबह निर्माणाधीन मकान का लिंटर अचानक भरभराकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। लिंटर के मलबे में काम कर रहे दो सगे भाई दब गए, जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मलबे में दबे शत्रुघ्न पुत्र होरीलाल (25) और सचिन पुत्र होरीलाल (18) को बाहर निकलवाया।

हादसे में दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

स्थान: ग्राम पिलखना, थाना रोजा, शाहजहांपुर
समय: शनिवार सुबह करीब 8:40 बजे

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post