तेज रफ्तार डंपर ने ली युवक की जान, सड़क पार करते समय कुचला कांवड़ यात्रा में नो-एंट्री के बावजूद दौड़ डंपर




शाहजहांपुर। रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के हरदोई बाईपास चौराहे पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रहे युवक को कुचल दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान दृगपाल (25) पुत्र रामलखन निवासी चौढेरा, थाना रामचंद्र मिशन के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक दृगपाल सुबह करीब आठ बजे मजदूरी करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब 6:30 बजे वह हरदोई बाईपास चौराहे पर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि वाहन चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया है। वाहन की पहचान कर ली गई है और चालक की तलाश की जा रही है।

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post