उल्हासनगर की टी-शर्ट फैक्ट्री में तोड़फोड़ और 80 लाख रुपए के सामान की चोरी का आरोप, दोनों पक्षों पर मामला


उल्हासनगर की टी-शर्ट फैक्ट्री में तोड़फोड़ और 80 लाख रुपए के सामान की चोरी का आरोप, दोनों पक्षों पर मामला

संवाददाता,,,नफीस खान 

उल्हासनगर: विठ्ठलवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के पास स्थित बोकर्स टी-शर्ट कंपनी में शुक्रवार तड़के कथित तौर पर तोड़फोड़, मारपीट और चोरी की घटना सामने आई। कंपनी मालिक संजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि मुकेश वाधवा और धनी नामक महिला करीब 40 से 50 लोगों के साथ फैक्ट्री में जबरन दाखिल हुए और कर्मचारियों को धमकाया।

कंपनी के अनुसार, आरोपियों ने करीब 40 सिलाई मशीनें, कैंटीन में रखा लगभग डेढ़ लाख रुपये का किराना सामान तथा बड़ी मात्रा में तैयार टी-शर्ट और कपड़े ले गए। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 80 से 82 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोप है कि फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया गया और कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।

सूचना मिलने पर विठ्ठलवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद 25 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा गया।

कंपनी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज होने पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post