मुंबई: अमेजॉन ई-कॉमर्स कंपनी के माध्यम से ग्राहकों को नकली/बनावट मोबाइल फोन भेजकर आर्थिक ठगी करने वाले आरोपियों के खिलाफ गावदेवी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, पेडर रोड स्थित एक दुकान से अमेजॉन ई-कॉमर्स की पिकअप के जरिए बिक्री के लिए भेजे गए 10 ओरिजिनल मोबाइल फोन को बदलकर बनावट मोबाइल ग्राहकों तक पहुंचाए जाने का मामला सामने आया था। इस फर्जीवाड़े के चलते कंपनी को करीब ₹29.47 लाख का आर्थिक नुकसान होने की बात सामने आई है।
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कुल 10 मोबाइल फोन में से 4 मोबाइल फोन बरामद किए, जबकि शेष 6 मोबाइल फोन के संबंध में भी पुलिस ने जानकारी जुटाई है। मोबाइल फोन बेचने वाले आरोपियों में से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अमेजॉन से मोबाइल फोन ऑर्डर कर उसे प्राप्त करने के बाद मोबाइल फोन वापस करने के दौरान कम कीमत वाले मोबाइल फोन को असली मोबाइल बताकर रिटर्न करते थे। इस तरीके से आरोपियों को मोबाइल फोन के साथ उसकी बिक्री की रकम भी वापस मिल जाती थी, जबकि कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिलन घनश्यामभाई देवमुरारी (33) और प्रवीणकुमार रूपचंद तांती (28) के रूप में हुई है।
गावदेवी पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई से ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े का एक और तरीका सामने आया है।
पुलिस की अपीलः ऑनलाइन खरीदारी करते समय ग्राहकों और ई-कॉमर्स कंपनियों को मोबाइल की पैकिंग, सील, IMEI नंबर और रिटर्न प्रक्रिया की अच्छी तरह जांच करनी चाहिए, ताकि इस तरह की धोखाधड़ी पर अंकुश लगाया जा सके।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment