दिल्ली। टेलीकॉम कंपनी Airtel ने अपने प्रीपेड रिचार्ज पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने कई सस्ते रिचार्ज प्लान को हटा दिया है, जिससे यूजर्स को अब अनलिमिटेड प्लान के लिए ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है बताया जा रहा है कि ₹299 वाला प्लान बंद कर दिया गया है। अब ₹349 का प्लान सबसे सस्ता अनलिमिटेड प्लान उपलब्ध है। इसके अलावा ₹799 वाला प्लान भी हटा दिया गया है। वहीं ₹859 वाले प्लान की कीमत बढ़ाकर ₹899 कर दी गई है, जबकि इसके मिलने वाले लाभों में कमी की गई है।
कुछ क्षेत्रों में ₹579 और ₹619 वाले प्लान भी उपलब्ध नहीं हैं। हालांकि, अलग-अलग सर्किल में प्लान की उपलब्धता और लाभ अलग हो सकते हैं।एयरटेल के इन बदलावों से कम कीमत में रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों पर अतिरिक्त खर्च का असर पड़ सकता है।
मिडिया रिपोर्ट एम एस जाविर
Post a Comment