डॉक्टरों ने बदली मरीज की जिंदगी, AIIMS: 14 दिन में घटा दिया 49 किलो वजन





दिल्ली AIIMS के डॉक्टरों ने एक 209 किलो के मरीज को नई जिंदगी दी है. 
32 साल के विवेक को सुपर-सुपर ओबेसिटी के साथ स्लीप एपनिया की बीमारी थी. इस कारण उसकी सांस बार-बार रुकती थी. इस समस्या के कारण हर रात में CPAP मशीन की मदद से सांस लेनी पड़ती थी. ऐसे में डॉक्टरों ने पहले ट्रेकियोस्टॉमी (सर्जरी करके गले में छेद करके सांस की नली डालना) की, और उसके बाद वजन कम करने के लिए बेरिएट्रिक सर्जरी की गई.
अब आज 14 ही दिनों में विवेक का वजन करीब 49 किलो घटकर 160 किलोग्राम हो गया है. इसके साथ ही सांस लेने वाली समस्या भी दूर हो गई है. विवेक को एम्स से छुट्टी दे दी गई है।


मिडिया रिपोर्ट ए के सिह.

Post a Comment

Previous Post Next Post