जिला कारागार अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव को प्रशस्ति चिह्न





वाराणसी। जिला कारागार के अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव को कारागार सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं, उत्तर प्रदेश की ओर से प्रशस्ति चिह्न (रजत) से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान करने के साथ ही स्वयं मैडल लगाकर सम्मानित किया।

15 अगस्त 2026 को जारी प्रशस्ति पत्र में महानिदेशक कारागार एवं सुधार सेवाएं उत्तर प्रदेश की ओर से सौरभ श्रीवास्तव को कारागार सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति चिह्न (रजत) प्रदान किए जाने का उल्लेख है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने उन्हें मैडल पहनाकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की।

मिडिया रिपोर्ट ए के सिह

Post a Comment

Previous Post Next Post