जौनपुर समाजवादी पार्टी जौनपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। जिला अध्यक्ष श्री राकेश मौर्य ने ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रगान नगर अध्यक्ष श्री कमालुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
ध्वजारोहण के उपरांत जिला अध्यक्ष श्री राकेश मौर्य की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों, स्वतंत्रता सेनानियों एवं आजादी के दीवानों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री राकेश मौर्य ने कहा कि “आजादी हमें अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से मिली है। हमें इस आजादी की रक्षा करते हुए संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और भाईचारे को मजबूत करना है। समाजवादी विचारधारा सदैव शोषित, वंचित, गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और महिलाओं के सम्मान एवं अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। आज आवश्यकता है कि हम सभी एकजुट होकर देश की लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प लें। गोष्ठी को प्रदेश सचिव श्री हिसामुद्दीन शाह, श्री दीपचंद राम, जिला उपाध्यक्ष श्री श्यामबहादुर पाल, श्री हीरालाल विश्वकर्मा, जिला सचिव श्रीमती मालती निषाद, पूर्व नगर अध्यक्ष डॉ. शमीम, श्री अली मंज़र डेजी, श्री साजिद अलीम, डॉ. शबनम नाज़ आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि देश की आजादी के मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सभी ने संकल्प लिया कि उत्तर प्रदेश और देश में सामंती एवं जनविरोधी शक्तियों का सफाया कर सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों पर आधारित सरकार की स्थापना के लिए पूरी निष्ठा से संघर्ष करेंगे।
गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव श्री आरिफ हबीब ने किया।
इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री शकील अहमद, श्री इरशाद मंसूरी, श्री अजय मौर्य, श्री अनवारूल हक गुड्डू, श्री वीरेंद्र यादव, श्री दीपक विश्वकर्मा, श्री धीरज बिंद, श्री फिरोज पप्पू, श्री रियाज़ आलम, श्री कमाल आज़मी, श्री धर्मेंद्र सोनकर, श्री अमित गौतम, डॉ. संजय गौतम, श्री साहबलाल गौतम, श्रीमती सुशीला यादव, श्रीमती सोनी सेठ, श्रीमती सोनी यादव, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती राधिका यादव, श्रीमती शिवांगी यादव, श्री राजा नवाब, श्री अंसार इदरीसी, श्री श्रवण जायसवाल, श्री इरफान मंसूरी, श्री दिलीप प्रजापति, श्री प्रदीप पाल एडवोकेट, श्री अरविंद यादव एडवोकेट, श्री रवि यादव, श्री रियाज़ुद्दीन अल्वी, श्री अज़ीज़ फरीदी, श्री अमजद अंसारी, श्री उबैद अख्तर सहित सैकड़ों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे समारोह का समापन देश की एकता, अखंडता, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय तथा संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ हुआ।
संवाददाता कुमार आदर्श
Post a Comment