शाहजहांपुर। कोतवाली क्षेत्र के अजीजगंज स्थित जैन हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने नर्सिंग स्टाफ पर गलत इंजेक्शन लगाने और उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।परिजनों ने कहाँ की देववती सुबह तक बिल्कुल सही थीं थोड़ी देर बाद उन्होंने खाना भी खाया था। परिजनों का कहना है कि वह हंस-बोल रही थीं। तभी नर्स द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी जैसे ही नर्स डाक्टर को बुलाने के लिए गई इतनी देर मे उनकी मौत हो गई। मरीज को मृतक देख परिजनों में आक्रोश फैल गया। और उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment