पासपोर्ट सत्यापन में रिश्वत मांगने के आरोप में निजामाबाद थाने का दरोगा निलंबित




 संवाददाता जाबिर शेख 

आजमगढ़ के निजामाबाद थाने पर तैनात उप निरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय के खिलाफ पासपोर्ट सत्यापन से जुड़ी जांच में रिपोर्ट लगाने के एवज में अप्रत्यक्ष रूप से उत्कोच मांगने के आरोप सामने आए हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार ने उप निरीक्षक मयंक कृष्ण उपाध्याय को 16 अगस्त 2026 को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया कर्तव्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता, स्वेच्छाचारिता एवं पदीय दायित्वों के प्रति गंभीर लापरवाही के आरोप पाए गए हैं। निलंबन के साथ ही उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय कार्यवाही शुरू करने के आदेश दिए गए हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post