संवाददाता जाबिर शेख
आजमगढ़ लालगंज क्षेत्रवासियों एवं रेल समर्थकों के लिए हर्ष का विषय है कि वाराणसी से वाया लालगंज-आजमगढ़ होते हुए गोरखपुर तक प्रस्तावित रेलवे लाइन को लेकर रेल मंत्रालय ने सकारात्मक पहल की है।
बताया गया कि मंत्री श्री चिराग पासवान के पत्र को संज्ञान में लेते हुए केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने प्रस्तावित रेल लाइन के संबंध में जांच कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच के उपरांत उपयुक्त कार्रवाई किए जाने का भी आदेश दिया गया है।
इस संबंध में रेल मंत्री की ओर से जारी पत्र को क्षेत्रवासियों के अवलोकन के लिए संलग्न किया गया है। रेल लाइन को लेकर लंबे समय से मांग कर रहे क्षेत्रवासियों और रेल समर्थकों में इस पहल से खुशी का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रस्तावित रेल परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में ठोस कार्रवाई होगी।
क्षेत्रवासियों ने रेल मंत्रालय की पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि वाराणसी-लालगंज-आजमगढ़-गोरखपुर रेल संपर्क की वर्षों पुरानी मांग जल्द ही धरातल पर उतर सकेगी।
Post a Comment