बाग में मिला लापता युवक का कंकाल, तमंचा बरामद होने से उठे सवाल






शाहजहांपुर: निगोही थाना क्षेत्र के संडा खास गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक बाग में लापता युवक का शव बरामद हुआ। शव की हालत इतनी खराब थी कि वह कंकाल में तब्दील हो चुका था।

बताया जा रहा है कि युवक 20 अगस्त से लापता था और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल से एक तमंचा भी बरामद हुआ है, जिसके बाद युवक की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। वहीं, परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।

फाइल फोटो मृतक 

शाहजहांपुर से अजय सिंह की  रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post