शाहजहाँपुर रक्षाबंधन पर मिलावट रोकने को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को जिले भर में छापेमारी की।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभाष तिवारी* के नेतृत्व में जमालपुर में संजीव गुप्ता ऑयल मर्चेंट पर छापा मारा गया। यहां गंदे व जंग लगे टीन में रखा 1200 लीटर राइस ब्रान ऑयल* मिला, जिसकी कीमत करीब 1.56 लाख रुपये* है। इसे सीज कर दिया गया। पैकेटों पर जरूरी जानकारी न होने पर नोटिस जारी किया गया।
वहीं जलालाबाद-कलान रोड पर अनिल लौज कारखाने* पर छापे में गंदगी में रखी 18 किलो लौज नष्ट कराई गई। बिना लाइसेंस संचालित* होने पर कारखाना बंद करा दिया गया।
इसके अलावा निगोही रोड, महुआ डांडी और पुवायां* में भी कार्रवाई हुई, जहां 25 किलो लौज व घोल नष्ट कराया गया और 5 नमूने जांच के लिए लैब भेजे गए* हैं।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment