शाहजहांपुर/जलालाबाद। रविवार शाम करीब 7:25 बजे बरेली नंबर की एक कार में अचानक धुआं निकलने से अफरा-तफरी मच गई। कार में एक किन्नर अकेला सवार था और वह खुद वाहन चलाकर मिर्जापुर से बरेली की ओर जा रहा था।
जलालाबाद पहुंचते ही राहगीरों ने कार के बोनट से धुआं निकलता देखा। उन्होंने तत्काल चालक को कार रोकने की जानकारी दी। खतरे को भांपते हुए किन्नर ने तुरंत कार से बाहर निकलकर अपना सूटकेस उठाया और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गया।
राहगीरों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। कार से धुआं निकलने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना के बाद मौके पर कुछ देर लोगों की भीड़ जुटी रही।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment