कुरार कफ सिरप केसः सप्लाई एंगल सामने, फैजान असलम इदरीसी का नाम




मुंबई के कुरार इलाके में 21 बोतल कफ सिरप बरामद होने के मामले में अब एक संभावित सप्लाई एंगल की जानकारी सामने आई है।
सूत्रों के अनुसार, फैजान असलम इदरीसी नाम के व्यक्ति का नाम इस मामले में जुड़ा बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि उनका संबंध Shreya Pharma नाम की फार्मा कंपनी से है और उन पर कफ सिरप की सप्लाई से जुड़े होने का आरोप है।
हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि फैजान असलम इदरीसी की इस मामले में कोई आधिकारिक भूमिका है या नहीं।
कुरार पुलिस ने FIR नंबर 913/26 दर्ज कर NDPS Act की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। जांच में पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बरामद कफ सिरप कहां से आई और इसकी सप्लाई का स्रोत क्या था।

 संवाददाता जावेद शेख।

Post a Comment

Previous Post Next Post