मुंबई | गोरेगांव (पूर्व): शुक्रवार को गोरेगांव ईस्ट मेट्रो स्टेशन के नीचे
खड़ी एक प्राइवेट कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वह पूरी तरह जलकर राख हो गई।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने के बाद करीब 20 मिनट तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची, जिससे आग और तेजी से फैली। घटना के बाद इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।
आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच जारी है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment