मुंबई। मादक पदार्थ विरोधी कक्ष (ANC) बांद्रा यूनिट की पुलिस टीम ने अवैध रूप से LSD रखने और बेचने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 28 अगस्त 2026 को गश्त के दौरान खान वजीर चॉल, महावीर ज्वेलर्स के सामने, जी.डी. आंबेकर मार्ग, परेल-भोईवाड़ा में दो संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो दोनों के पास LSD डॉट्स पेपर बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी हैं- नितेश अनिल कांबले (34), निवासी भोईवाड़ा, मुंबई और शुभम जनार्धन लोहांडे (29), निवासी पनवेल, नवी मुंबई। दोनों से कुल 204 LSD डॉट्स पेपर (वजन 3.91 ग्राम) जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत ₹6,12,000 है।
यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त देवेन भारती, सह आयुक्त (अपराध) अनिल कुंभारे समेत वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में बांद्रा यूनिट के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विशाल चंदनशिवे के नेतृत्व में की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment