मुंबई। दहिसर पुलिस ठाणे ने मोटरसाइकिल चोरी के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 8 मोटरसाइकिलें तथा 24 मोटरसाइकिलों के नंबर प्लेट, चेसिस, इंजन और अन्य पार्ट्स बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दहिसर क्षेत्र में पार्क की गई मोटरसाइकिलों की चोरी कर उनका नंबर प्लेट, चेसिस और इंजन नंबर बदलकर बेचने का काम किया। एक मामले में सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (एमएच-02 एजेड 4549) की चोरी का खुलासा हुआ, जिसके बाद जांच में गिरोह का पता चला।
गिरफ्तार आरोपियों में रोहित भास्कर शेट्टी (22), पंकज संगलप्रसाद गुप्ता (20), आशुतोष संतोष दुबे (20) और पिंटू छोटेलाल गुप्ता (29) शामिल हैं। सभी दहिसर पूर्व क्षेत्र के निवासी हैं। एक नाबालिग आरोपी भी मामले में शामिल पाया गया।
बरामद सामान में दहिसर पुलिस ठाणे के 8, एंबिवली के 2, कल्याण के 1 और मालवणी पुलिस ठाणे के 1 मामले से जुड़े मोटरसाइकिल पार्ट्स शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
संवाददाता जावेद शेख।
Post a Comment