हिमाचल असम डाक सेवा अब दूर-दराज के गांवों तक डाक पहुंचाने का तरीका बदलने जा रहा है। पहाड़ों और मुश्किल रास्तों के बीच अब डाक का इंतजार कम होगा। इंडिया पोस्ट ने दुर्गम इलाकों में डाक के बैग पहुंचाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल शुरू किया है। हिमाचल प्रदेश में 12 जून से मंडी-रेहड़धार मार्ग पर इसकी शुरुआत हुई और अब असम में भी पहली ड्रोन उड़ान के साथ इस व्यवस्था का विस्तार किया गया है। विभाग का लक्ष्य असम और हिमाचल प्रदेश में करीब 150 निर्धारित मार्गों पर ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू करना है।
असम में पहली बार ड्रोन से पहुंची डाक
'द ट्रिब्यून' की खबर के मुताबिक, असम में इस सप्ताह पहली बार डाक के बैग पहुंचाने के लिए ड्रोन उड़ाया गया। यह पहल उन इलाकों को ध्यान में रखकर की गई है, जहां खराब सड़क, लंबी दूरी, बाढ़ या कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण सड़क मार्ग से डाक पहुंचाने में ज्यादा समय लगता है। प्रस्तावित नेटवर्क में अकेले असम के करीब 40 मार्ग शामिल हैं। इसका मकसद दूर-दराज के क्षेत्रों में डाक सेवा को तेज और अधिक भरोसेमंद बनाना है।
दुर्गम क्षेत्रों मे हेलीकाप्टर कि मदद ली जाएगी
Post a Comment