नैनीताल/शाहजहांपुर। शाहजहांपुर से नैनीताल घूमने गई एक महिला ने अपने साथ आए दो युवकों पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम होटल पहुंची और महिला समेत दोनों युवकों को कोतवाली ले आई। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महिला और दोनों युवक एक-दूसरे के परिचित हैं और तीनों साथ में नैनीताल घूमने आए थे। रात में तीनों एक होटल में ठहरे थे। इसी दौरान महिला ने पुलिस को फोन कर दोनों युवकों पर गंभीर आरोप लगाए। वहीं दोनों युवकों ने महिला द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि महिला उनकी परिचित है और वे उसे नैनीताल घुमाने के लिए साथ लेकर आए थे। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल महिला के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। दोनों पक्षों से पूछताछ और जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment