शाहजहांपुर जैतीपुर क्षेत्र में तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर सोमवार दोपहर शिकारपुर मोड़ के पास सामने से आए वाहन को बचाने के प्रयास में चूना लदा ट्रक खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया।
हरियाणा निवासी ट्रक चालक दीपू सिंह ने बताया कि वह भूटान से चूना भरकर हरियाणा के हिसार जा रहा था। सोमवार दोपहर शिकारपुर मोड़ से कुछ पहले सामने से एक वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ट्रक के पहिए सड़क की पटरी से नीचे उतर गए।
बारिश के कारण सड़क किनारे की मिट्टी नरम थी, जिससे ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और उसका पिछला हिस्सा खाई में जा गिरा। हादसे में चालक दीपू सिंह को कोई गंभीर चोट नहीं आई। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment