शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के जमौर स्थित नंदा इंडस्ट्रीज में रविवार तड़के टायर के वेस्ट में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचने पर पता चला कि फैक्टरी के कर्मचारियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए आग पर पहले ही काबू पा लिया था। इसके बाद फायर ब्रिगेड ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति पूरी तरह सुरक्षित सुनिश्चित की।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
शाहजहांपुर से अजय सिंह की रिपोर्ट
Post a Comment